प्रार्थना: इतनी शक्ति हमें देना दाता Itani Shakti Hame Dena Data - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Featured

Sunday, September 26, 2021

demo-image

प्रार्थना: इतनी शक्ति हमें देना दाता Itani Shakti Hame Dena Data

प्रार्थना: इतनी शक्ति हमें देना दाता Itani Shakti Hame Dena Data

depositphotos_10605347-stock-photo-praying-woman


इतनी शक्ति हमें देना दाता,

मन का विश्वास कमजोर हो ना

हम चलें नेक रस्ते पर हमसे,

 भूलकर भी कोई भूल हो ना ।


दूर अज्ञान के हो अँधेरे,

तू हमें ज्ञान की रोशनी दे।

हर बुराई से बचते  रहें हम,

जितनी भी दे भली ज़िन्दगी दे।

बैर हो ना किसी का किसी से

भावना मन में बदले की हो ना। इतनी शक्ति हमें देना दाता......


हम न सोचें हमें क्या मिला है,

हम ये सोचें क्या किया है अर्पण।

फूल खुशियों के बांटें सभी को,

सबका जीवन ही बन जाए मधुबन।

 अपनी करुणा को जल तू बहा दे

कर दे पावन हर एक मन का कोना। इतनी शक्ति हमें देना दाता......


हम अँधेरे में हैं रौशनी दे

खो ना दे खुद को दुश्मनी से।

हम सज़ा पायें अपने किये की

मौत भी हो तो सह ले ख़ुशी से।

कल जो गुज़रा है फिरसे ना गुज़रे

आनेवाला वो कल ऐसा हो ना। इतनी शक्ति हमें देना दाता....


हर तरफ़ ज़ुल्म है बेबसी है,

सहमा-सहमा सा हर आदमी है।

पाप का बोझ बढ़ता ही जाए,

जाने कैसे ये धरती थमी है।

बोझ ममता का तू ये उठा ले

तेरी रचना का ये अंत हो ना।


इतनी शक्ति हमें देना दाता,

मन का विश्वास कमजोर हो ना

हम चलें नेक रस्ते पे,

हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना


यह भी पढ़ें 👇


प्रार्थना: इतनी शक्ति हमें देना दाता

आरती संग्रह

दुर्गा चालीसा

श्री हनुमान चालीसा

No comments:

Post a Comment

right column

bottom post

Pages