All about Air-conditioner - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Sunday, May 24, 2020

All about Air-conditioner

All about Air-conditioner 


Airconditioner
Air-Conditioners (ACs)

Hello Friends,

 गर्मी आ गई है ऐसे में पंखे, कूलर,और Air-conditioner की जरूरत महसूस हो रही है। आप भी शायद AC की जरूरत महसूस कर रहे हैं और इसे खरीदने की सोच रहे हैं।

 लेकिन Air-conditioner खरीदने से पहले बहुत सारे सवाल मन में उठते हैं:- जैसे कितने Ton का AC ले। Air-conditioner की रेटिंग क्या होनी चाहिए? Inverter AC ले या Non-inverter AC।  दोनों में क्या अंतर होता है?

Window AC ले या फिर Split AC ।ऐसे ही सवाल आपके मन में भी हैं, तो यह लेख आपके लिए सहायक होगा।
और मुझे यकीन है कि इस लेख से आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

All about Air-conditioner


Window Air conditioner खरीदे या Split AC

 सबसे पहला सवाल जो लोगों के मन में आता है वह यह होता है कि Window AC ले या Split AC ले। और यह सवाल बहुत ही साधारण है, जो Air-conditioner  लेने जाने वाले सभी के मन में आता है।यह आपके रूम की बनावट पर निर्भर करता है कि Window Air conditionerअच्छा रहेगा या Split Air conditioner


window air conditioner
Window Air-conditioner 

 Window Air conditionerऔर Split AC  दोनों के कुछ फायदे हैं और कुछ नुकसान है।

 सबसे पहला फायदा Window AC सस्ता मिलता है Split AC  की तुलना में।इसका installation भी सस्ता होता है।

 Window Air conditioner आवाज़ करता हैं ।जिससे बहुत लोगों को परेशानी हो सकती हैं। 

लेकिन अगर आप Split Air conditioner लेते हैं तो उसमें यह समस्या नहीं होती है क्योंकि उसमें किसी भी प्रकार की आवाज नहीं आती है। वह एकदम शांत होता है।लेकिन Split AC महंगा होता है Window AC  की तुलना में।


split air conditioner
Split Air-conditioner 

 दूसरी चीज Split AC मे outer unit बाहर लगता है और उसे AC से जोड़ने के लिए पाइप भी लगती है। यह आपको AC के साथ उसी दुकान से, जहां से आपने AC खरीदा है, 1 मीटर से लेकर 3 मीटर तक मिल जाएगी।
 लेकिन यदि आप के घर की स्थिति ऐसी है कि आप outer unit ऊपर छत पर लगा रहे हैं और वह आपके कमरे से बहुत दूर है तो ऐसे में आपको उस पाइप को खुद ही खरीदना पड़ेगा। उसका पैसा आपको खर्च करना होगा।वह पाइप कॉपर की बनी होती है।इस पाइप की कीमत लगभग रुपये 500 से ₹600 प्रति मीटर होती है।इस तरह आपका खर्चा बहुत बढ़ जाता है। 

 अगर आपके घर में Window बनी है तो आप Window Air-Conditioner आराम से लगा सकते हैं लेकिन यदि आपके रूम में खिड़की नहीं है तब आप आसानी से Split AC की तरफ जा सकते हैं और उसे खरीद कर अपने घर में लगा सकते हैं।


split air conditioner
5 Star Split Air Conditioner



3 star split air conditioner
3 Star Split Air-conditioner 



कितने Ton का Air-conditioner खरीदें?

Air-conditioner  लेते समय दूसरा सवाल आता है कि कितने Ton का Air-conditioner खरीदें।एक कमरे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के हिसाब से कितने टन का AC खरीदना चाहिए।जैसे कि आप का कमरा जितना बड़ा है उसके हिसाब से किस टन का Air-conditioner उपयुक्त रहेगा।

यहां पर आपको एक मोटे तौर पर कमरे के हिसाब से Air-conditioner. कितने टन का होना चाहिए इसका ब्यौरा दिया जा रहा है

Tonnage Calculator 
Tonnage.            Recommended  Room size
0.75 Ton               Below 80sq. ft. 
1.0   Ton            Up to 110 sq.ft.
1.25 Ton.           Up to 150 sq.ft.
1.5 Ton .            Up to 160 sq.ft.
2.0  Ton             Up to 210 sq. ft.
2.5 Ton              Up to  265 sq.ft.
3.0 Ton              Up to 315 sq.ft.
Under Standard Condition
  1. Ceiling height is not more than 9.5 feet to 10 feet.
  2. AC is nor installed aEast facing. 
  3. Not more than one glass window. 

इसके अलावा आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप जिस दुकान से AC खरीदने जा रहे हैं,उस दुकान वाले को अपने कमरे के बारे में पूरी detail दे दीजिए। मतलब उसकी लंबाई,चौड़ाई और वह कहां पर है,first floor पर है या ground floor पर, यह सारी जानकारी दुकानदार को दे दीजिए।वह आपको अच्छे से पूरी कैलकुलेशन करके आपके कमरे के हिसाब से कितने टन का AC सही रहेगा आपको बता देंगे।
air cooler tower style
Tower Air Cooler


दूसरा दूसरी चीज अगर आप किसी वेबसाइट से .Air-conditioner खरीदना चाहते हैं तो उस वेबसाइट पर Tonnage Calculator दिया रहता है।जहां पर आप अपने Room sizeऔर Conditions डालकर पता कर सकते हैं कि आपके रूम के लिए कितने टन का Air-conditioner  उपयुक्त रहेगा।

 मेरे ख्याल से यह अच्छा तरीका है अपने रूम के लिए कितने टन का Air-conditioner खरीदे इसको जानने के लिए।

कितने स्टार रेटिंग का Air-conditioner खरीदना चाहिए?

अगर आपको इस सवाल का जवाब मिल गया है कि कितने टन का Air-conditioner आपके रूम के लिए सही रहेगा। तो अगला सवाल जो मन में आता है वह है कि कितने स्टार रेटिंग का AC खरीदा जाए क्योंकि AC चलाने का मतलब है बिजली की खपत मे बढ़ोतरी और खर्च में बढ़ोतरी।

इसीलिए Air-conditioner खरीदते समय यह आपको खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए कि आप वही Air-conditioner खरीदें जिससे आपके बिजली का बिल सीमित ही रहे और आपका खर्चा ना बढ़ने पाए। Air-conditioner में जितना महंगा compressor लगता है उसी के हिसाब से वह बिजली बचत करता है और उतनी ही जल्दी आपके कमरे को भी ठंडा करते हैं। Air-conditioner की गैस अलग प्रकार की होती है। 
Air-conditioner का कंप्रेसर महंगा होने के कारण वह ज्यादा स्टार रेटिंग वाला होता है। कम दाम वाला Air-conditioner ज्यादातर 2 स्टार रेटिंग का होता है। उसके बाद 3 Star या 5 Star Rating हैं।

3 star rating air conditioner
3 Star Rating Air Conditioner 



 एक बहुत ही साधारण उदाहरण से आप को समझाते हैं कि कितने Star Rating का AC इस्तेमाल करने से आप कितनी बिजली बचा पाएंगे और अपना खर्चा कम कर पाएंगे।
 मान लीजिए 1 साल में 5 महीने ही 
Air-conditioner का इस्तेमाल होता है।
  
5 महीने में रोज 8 घंटे AC चलता है। मान लीजिए कि आपके जो बिजली का बिल है वह ₹4 प्रति यूनिट है।यहां पर आप अगर 1 स्टार AC लेते है तो आप साल भर में करीब 1200 रुपये की बचत कर सकते हैं,Non-star AC की तुलना में।

अगर आप 3 स्टार रेटिंग का Air-conditioner
 लेते हैं तो आप लगभग पूरे साल भर में 2400 रुपए बचा सकते हैं। Non-star AC की तुलना में।

यदि आप  5 star rating का AC लेते हैं तो आप लगभग ₹3000 साल भर में बचा सकते हैं एक सीजन में Non-star AC की तुलना में।

5star rating air conditioner
5 star rating air condit



अगर आप यह सोच रहे है कि हमें 5 Star Rating  वाला AC लेना चाहिए तो एक बात और भी ध्यान देने लायक है कि Non-Star AC और 5 Star AC के दाम में बहुत difference होता है। यह अंतर लगभग 12000 से ₹20000 तक हो सकता है अलग अलग कंपनियों के हिसाब से।

इस स्थिति में सबसे अच्छा रहेगा कि आप 5 Star Rating वाला AC न लेकर 2 या 3 Star Rating AC खरीदें क्योंकि यह ज्यादा महंगा नहीं होगा और आप बिजली की बचत कर पैसे बचा सकते हैं।

Aluminium coil वाले AC या Copper coil वाले AC खरीदे


Air-Conditioner खरीदते समय एक बात और ध्यान में रखने वाली है कि आपको Aluminium coil वाले AC नहीं खरीदना चाहिए। आपको Copper coil वाले AC खरीदना चाहिए।Copper coil वाले AC लंबे समय तक सही से काम करते रहते हैं।
 Copper coil वाले AC, Aluminium coil वाले AC की अपेक्षा थोड़ा महंगे होते हैं।
 दोनों में अंतर इतना है कि यदि एलमुनियम के तार अंदर से खराब हो जाते हैं तो उसे दुबारा ठीक नहीं किया जा सकता। यदि मरम्मत की भी जाए तो उसका  खर्चा ज्यादा होता हैं।
Copper coil वाले Air-Conditioner जल्दी खराब नहीं होते हैं। अगर खराब हो भी जाए तो इनकी मरम्मत हो सकती है।यह रिपेयर हो सकते हैं। 

अब सवाल यह उठता है कि आप कैसे पता करेंगे कि Copper coil वाले Air-Conditioner हैं या Aluminium coil वाले Air-Conditioner

अगर आप किसी Website से AC खरीद रहे है तो उसमें इसके बारे में जानकारी भी रहती है उसे देख कर आप पता लगा सकते हैं कि इसमें कौन सी coil है।
 यदि आप किसी दुकान से AC खरीद रहे है तो आप दुकानदार को अपनी जरूरत बता सकते हैं।मतलब उन्हे बता सकते हैं हमें Copper coil वाले AC या Aluminium coil वाले AC चाहिए



Inverter Air-conditioner और Non inverter AC में अंतर


Air-conditioner खरीदते समय यह भी सवाल आते हैं।

Non inverter Air-conditioner 




Non inverter Air conditioner
Non-inverter Air-conditioner 


लीजिए Non inverter AC 1200 watt का है।चालू होने पर उसका कंप्रेसर 1200 watt की पूरी स्पीड पर शुरू हो जाता है और यदि आपने AC को 24 डिग्री के तापमान पर सेट कर रखा है तो कंप्रेसर पूरी स्पीड से चलेगा और जैसे ही 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा उसकी स्पीड बंद हो जाएगी।फिर जब दोबारा कमरे का तापमान बढ़ेगा तब फिर से कंप्रेसर चालू होगा और कमरे का तापमान 24 डिग्री करने के लिए  स्पीड में चलेगा फिर बंद हो जाएगा।

इस प्रकार इसमें कंप्रेसर बार-बार चलता है और बंद हो जाता है। इस On-Off के चक्कर में ज्यादा बिजली खर्च हो जाती है।

Inverter Air-conditione

Inverter Air-conditioner 
का Compressor Variable स्पीड में चलता है। इसका मतलब है कि यदि आप का इन्वर्टर 1200 watt का हैं और आपने अपने कमरे का temperature 24 डिग्री सेट कर रखा है, तो कंप्रेसर 1200 watt की गति से चालू होगा।तेजी से काम करेगा 24 डिग्री पहुंचने के बाद  पूरी तरीके से बंद नहीं होगा बल्कि यह AC का Wattage 1200 से कम कर 1000 watt में कर देता हैं। 

एक घंटे बाद में यह 1000 watt से 800 Watt में कर देता हैं।ऐसे करते हुए वह AC के Watt को 400 या 600 तक कर देता हैं। लेकिन आप का कमरा ठंडा बना रहेगा। इसमें कभी भी कंप्रेसर बंद नहीं होता है। जिसकी वजह से यह अतिरिक्त बिजली नहीं लेता है।

यह पहली बार ही बिजली लेगा जब हम AC को शुरू करते हैं।उसके बाद तापमान स्थिर हो जाने पर ज्यादा बिजली की खपत नहीं होती है। इसीलिए Inverter Air-conditioner आपकी बिजली की खपत कम कर आप के पैसे बचाने में सहायता करते हैं। 

Inverter AC  एक फायदा और हैै। वह यह कि वह कमरे को ठंडा करने के लिए Extra Wattage का इस्तेमाल भी कर सकता है जैसे यदि 1200 watt का AC है तो वह आवश्यकता पड़ने पर कमरे को ठंडा करने के लिए 1300,1400 Watt का भी इस्तेमाल कर सकता है। एक बार कमरा ठंडा हो जाने पर वह फिर से अपने Wattage को घटा लेगा।

यदि आप अधिक समय तक 
Air-Conditioner का इस्तेमाल करते हैं।मतलब 
आप रोज 10 से 12 घंटे के लिए AC चलाते हैं तो आपके लिए Inverter AC अच्छा रहेगा। लेकिन यदि आप AC को कम समय के लिए चलाते हैं,तब Non-Inverter AC अच्छा रहेगा



Cooler और Air-conditioner में क्या अंतर होता है?


air cooler
Air Cooler

कूलर evaporated cooling करता है।इसमें एक पंखा लगा रहेगा नीचे पानी भरा रहेगा। नीचे से पानी ऊपर जाएगा, ऊपर से नीचे आएगा इस तरीके से पानी vapourमें convert होगा और वह हवा को ठंडा कर देगा।
लेकिन Air-conditioner कमरे की हवा ही ठंडी कर देगा। वह रेफ्रिजरेटर की तरह काम करता है यह बिना पानी ही हवा को ठंडा कर देगा। जिस प्रकार एक रेफ्रिजरेटर अपने अंदर रखी हुई सभी चीजों को ठंडा कर देता है ठीक उसी प्रकार Air-conditioner
भी कमरा ठंडा करता हैं। 



No comments:

Post a Comment

right column

bottom post