What is Noun in Hindi :-संज्ञा किसे कहते हैं? संज्ञा के भेद - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Thursday, April 21, 2022

What is Noun in Hindi :-संज्ञा किसे कहते हैं? संज्ञा के भेद

 

What is Noun in Hindi :-संज्ञा किसे कहते हैं? संज्ञा के भेद

What is Noun in Hindi :-



संज्ञा किसे कहते हैं?


परिभाषा :-
किसी व्यक्ति, प्राणी, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।

जैसे 

ऊंट रेगिस्तान का जहाज होता है।
 मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।
 ताजमहल आगरा में हैं। 
 महात्मा बुध ने शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाया।
 

 संज्ञा  तीन प्रकार की होती हैं

  1.व्यक्तिवाचक संज्ञा
   2.जातिवाचक संज्ञा 
   3.भाववाचक संज्ञा 
   
व्यक्तिवाचक संज्ञा:-  किसी वस्तु व्यक्ति या स्थान विशेष के नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। 

जैसे 
व्यक्ति:-  महात्मा गांधी, गणेश, विशाल 
वस्तु :- ताजमहल, लाल किला
 स्थान:-  दिल्ली, आगरा, चेन्नई
 
  जातिवाचक संज्ञा:- जो शब्द किसी प्राणी, वस्तु या स्थान का सामूहिक रूप से बोध कराएं उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

 जैसे 
 प्राणी:- मनुष्य, पशु, पक्षी
  वस्तु :- जहाज, झूला, खिलौना
  स्थान:- देश, मंदिर, स्कूल

  
  
 भाव वाचक संज्ञा :- गुण, दोष, भाव दशा आदि का बोध कराने वाले शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। 

जैसे

  भाव:- सत्य, अहिंसा
  गुण:- सुंदरता, सुगंध, चतुराई, मूर्खता
  अवस्था :- शैशव, बचपन, बुढ़ापा
  

जातिवाचक संज्ञा सर्वनाम विशेषण और क्रिया में प्रत्यय जोड़कर भाववाचक समझाएं बनाई जाती है। 


जातिवाचक संज्ञा से

 मित्र - मित्रता 
 दानव - दानवता 
 बच्चा -  बचपन
 बूढ़ा -  बुढ़ापा
 पशु - पशुता
 लड़का - लड़कपन
 युवक - यौवन 
 
सर्वनाम  से 

अपना - अपनापन 
मम - ममता/ ममत्व
निज - निजत्व
सर्व - सर्वस्व 

विशेषण से 

लंबा - लंबाई 
अच्छा -  अच्छाई
 मोटा - मोटापा 
 मीठा- मिठास
 कोमल - कोमलता
 कठोर - कठोरता 
 
क्रिया से 

लिख - लिखाई
पढ़ - पढ़ाई 
उड़ -  उड़ान 
थक - थकान 
हँस - हंसी


 यह भी पढ़ें 👇

100 से भी अधिक विलोम शब्द

भाषा लिपि और व्याकरण किसे कहते हैं

हिंदी मुहावरे अर्थ और उनके वाक्य 

No comments:

Post a Comment

right column

bottom post