ल्यूकोरिया, सफेद पानी या श्वेत प्रदर की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचार (Home remedies to get rid of leucorrhea or white water discharge ) - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Featured

Friday, October 9, 2020

demo-image

ल्यूकोरिया, सफेद पानी या श्वेत प्रदर की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचार (Home remedies to get rid of leucorrhea or white water discharge )

ल्यूकोरिया, सफेद पानी या श्वेत प्रदर की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचार (Home remedies to get rid of leucorrhea or white water discharge )


pexels-photo-4380970 

ल्यूकोरिया महिलाओं में होने वाली एक सामान्य शारीरिक समस्या है। ल्यूकोरिया को और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे सफेद पानी (White Discharge)और श्वेत प्रदर । ये समस्या  महिलाओं को पीरियड्स होने के कुछ दिन पहले या बाद में होती है। कभी कभी कुछ महिलाओं को ये समस्या इतनी ज्यादा होती है वो आए दिन इस समस्या से पीड़ित रहती हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी होती है। 

ल्यूकोरिया के इलाज के लिए डॉक्टरों की दवाएं और  घरेलू उपचार दोनों ही कारगर हैं। इस लेख में हम कुछ ऐसेे घरेलू उपचारों के बारे उपचार के बारे में बताएंगे जो इस बीमारी से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। यह घरेलू नुस्खे किसी भी नुकसान  के बिना आपको इस बीमारी से निजात दिला सकते हैं। 

ल्यूकोरिया से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं, यह घरेलू उपचार :-

मेथी के दाने

 ल्यूकोरिया से छुटकारा दिलाने में  मेथी का सेवन एक कारगर उपाय है। क्योंकि मेथी दाना माइक्रोफ्लोरा और पीएच के संतुलन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। आप दो चम्मच मेंथी रात भर पानी में भिगोकर रख दीजिए। उसके बाद सुबह उसे उसी पानी में उबाल लीजिए और उसका पानी छानकर ठंडा कर पी लीजिए। ऐसा आप अगर दिन में दो बार करेंगे तो आपको इस समस्या से छुटकारा एक हफ्ते में मिल जाएगा। 

 केले का सेवन

bananas-3700718__480
Bananas

ल्यूकोरिया से ग्रस्त महिला को रोजाना सुबह पका हुआ केला  चीनी या फिर गुड़ के साथ खाना चाहिए । अगर आप केले को देसी घी में लगाकर खाएंगी तो आपको और जल्दी आराम मिलेगा। केले का सेवन खाली पेट करने से शरीर में मौजूद  सूक्ष्म जीवाणु बाहर निकल जाते हैं।

 दही का  सेवन

दही में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते है।इसका प्रतिदिन सेवन महिलाओं को इस समस्या से छुटकारा दिलाने में भी सहायक होता है।


नकसीर (नाक से खून आना) की समस्या को दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपचार है?


नीम

नीम की छाल को पीसकर पाउडर बना लें। इसे शहद में मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें करने से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है।


खाँसी, जुकाम  दूर करने के लिए घरेलू उपचार 

नकसीर या नाक से खून बहने को रोकने के लिए कौन से घरेलू उपचार हैं?

साबुत धनिया 


coriander-390708__480
Coriander seeds

मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला साबुन धनिया सफेद पानी की समस्या से महिलाओं को छुटकारा दिला सकता है। एक चम्मच धनिया रात को थोड़े से पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर पी जाएं। ऐसा करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे। रोजाना इसे पीएं, करीब एक हफ्ते में आपको आराम मिल जाएगा। 

यह भी पढ़े :- मधुमेह को नियंत्रित करने के घरेलू उपाय कौन से हैं ?


आंवले का प्रयोग 



indian-gooseberry-337445__480

आंवले के रस का नियमित सेवन करें या आंवले को सुखाकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण का पानी के साथ सेवन करें। आप आंवले के चूर्ण को पानी में उबालकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। यदि यह पीने में थोड़ा कड़वा लगे तो आप स्वाद के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ल्यूकोरिया की समस्या दूूर हो जाएगी ।


जामुन की छाल

blackberry-173374__480
Blackberry 


महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या से निजात पाने के लिए जामुन की छाल भी अत्यंत फायदेमंद होती है। आप जामुन की छाल का चूर्ण बनाकर  प्रतिदिन उसका सेवन पानी के साथ करें या चूर्ण को पानी में उबालकर  उसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से हफ्तेभर के अंदर आपको आराम मिल जाएगा। 

सब्जियों का जूस

नियमित रूप से गाजर, मूली एवं चुकंदर के रस का सेवन करें आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

व्यक्तिगत साफ-सफाई पर भी ध्यान 

महिलाओं को ल्यूकोरिया बीमारी से छुटकारा पाने के लिए अपनी व्यक्तिगत साफ-सफाई पर भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए त्रिफला चूर्ण को पानी में रात भर भीगने दें। सुबह छानकर इस पानी से योनि को धोएं।

अमरूद के पत्तों या नीम के पत्तों को आधे घण्टे तक पानी में उबाल लें। ठण्डा होने के बाद छानकर इस पानी से दो बार योनि को धोएं।

यह सारे उपाय प्रतिदिन करने पर आपको इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। अगर इन उपायों से आपको कोई लाभ नहीं हो पा रहा है तो आप डॉक्टर को जरूर दिखाएं। घरेलू उपायों को करने का एक फायदा यह होता है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसलिए आप इन उपायों का प्रयोग कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

right column

bottom post

Pages