Idioms in Hindi :- हिन्दी मुहावरे और लोकोक्तियाँ - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Wednesday, December 1, 2021

Idioms in Hindi :- हिन्दी मुहावरे और लोकोक्तियाँ

 

Idioms in Hindi :- हिन्दी मुहावरे और  लोकोक्तियाँ

Idioms in Hindi :


हिन्दी भाषा में  हम मुहावरे का प्रयोग करते हैं जिनका सामान्य अर्थ ना होकर एक विशेष अर्थ होता। इस विशेष अर्थ को लाक्षणिक अर्थ भी कहते हैं जैसे मुहावरे का प्रयोग भाषा की अभिव्यक्ति में प्रभाव उत्पन्न करता है।

भाषण , वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हम मुहावरों का प्रयोग करके अपनी बात को और भी प्रभावशाली ढंग से कह सकते हैं मुहावरों का प्रयोग ऐसे होना चाहिए जिससे उनका अर्थ स्पष्ट हो जाए।


कुछ मुहावरों के अर्थ और प्रयोग


1. अक्ल पर पत्थर पड़ना :-  कुछ भी समझ ना आना किसी का बुरा समय आता है तब उसकी अक्ल पर पत्थर पड़ जाते हैं। 


2.अंग-अंग फूले न समाना-अत्यधिक प्रसन्न होना।
श्री राम के राज्याभिषेक की बात सुनकर सभी अयोध्या वासियों के अंग-अंग फूले नहीं समाए।


3. अंगद का पैर होना- असम्भव कार्य होना।
यह पहाड़ी कोई अंगद का पैर तो है नहीं, जिसे हटाकर रेल की पटरी न बिछाई जा सके।


4. अन्धी सरकार—विवेकहीन शासन।
माज में फैली घूसखोरी को दूर करने के लिए अन्धी सरकार कुछ नहीं कर रही है।


5. अन्धे की लाठी होना-एकमात्र सहारा होना।
श्रवण कुमार अपने बूढ़े माता पिता का अंधे की लाठी था।


6. अन्धे के आगे रोना -निष्ठुर के आगे अपना दुःखड़ा रोना।
जो व्यक्ति हर काम करने के लिए पैसा लेता हो उससे किसी भी चीज की सहायता की उम्मीद करना अंधे के आगे रोना है।


7. आसमान के तारे गिनना - नींद न आना।
रीता का कल बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित होने वाला था इसलिए वह आज रात आसमान के तारे गिनती रही।


8. अन्धे के हाथ बटेर लगना-भाग्यवश इच्छित वस्तु की प्राप्ति होना।
तृतीय श्रेणी में स्नातक लोकेन्द्र को क्लर्क की नौकरी क्या मिली, मानो अन्धे के हाथों बटेर लग गई।


9. अन्धों में काना राजा -  मूर्खो के बीच कम ज्ञानवाले को भी श्रेष्ठ ज्ञानवान् माना जाता है।
शिव शंकर प्रसाद आठवीं पास है लेकिन फिर भी अपने गांव में अन्धों में काना राजा बने रहते हैं।


10.अगर मगर करना:-टाल मटोल करना
मैं जब भी मोहन से अपने पैसे वापस करने के लिए कहता हूं तो वह अगर मगर करने लगता है।


11.आंख का तारा होना :-  बहुत प्यारा होना
वैभव अपने गुणों के कारण सबकी आंखों का तारा बन गया।


12.आंखों में धूल झोंकना :- धोखा देना
चोर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर भाग गया।


13.आकाश पाताल एक करना :-  बहुत परिश्रम करना
गोपाल ने सरकारी नौकरी पाने के लिए आकाश पाताल एक कर दिया।


14.आसमान सिर पर उठाना :- बहुत शोर करना
अध्यापक कक्षा में ना होने के कारण छात्रों ने आसमान सिर पर उठा लिया।


15.ईद का चांद होना :-  बहुत दिनों बाद दिखाई देना
मीना जब से नौकरी करने लगे तब से वह तो ईद का चांद ही हो गई ।


16.उन्नीस बीस का अंतर होना :- बहुत कम अंतर होना
शीला और उसकी बड़ी बहन की शक्ल इतनी मिलती जुलती है कि उन्नीस बीस  का अंतर भी नहीं।


17.उल्लू बनाना :-  मूर्ख बनाना
सीधे-सीधे लोगों को उल्लू बनाना अच्छी बात नहीं है।


18.अंगारों पर पैर रखना-कठिन कार्य करना।

युद्ध के मैदान में हमारे सैनिकों ने अंगारों पर पैर रखकर विजय प्राप्त की।


19. अँगारे सिर पर धरना—विपत्ति मोल लेना।

महेश ने अपने बाॅस से झगड़ा करके अँगारे सिर पर धर लिया।


20. अँगूठा चूसना-बड़े होकर भी बच्चों की तरह नासमझी की बात करना।
कभी तो समझदारी की बात किया करो। कब तक अंगूठा चूसते रहोगे।


21. अँगूठा दिखाना-इनकार करना।
राम ने जब रोहित से पैसे उधार मांगे तो उसने अँगूठा दिखा दिया।


22.एड़ी चोटी का जोर लगाना :-  बहुत प्रयास करना जीवन में कुछ बनने के लिए व्यक्ति को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है।


23.कमर टूटना  :- हिम्मत हारना
कोरोना महामारी ने लोगों की तो कमर ही तोड़ कर रख दी है।


24.कोल्हू का बैल बनना :- अधिक मेहनत करना
आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कोल्हू का बैल बनना पड़ता है ।


25.खून खोलना :-  बहुत गुस्सा आना
जब पाकिस्तान आतंकवादियों को हमारे देश में बार बार भेजता है और सीजफायर का उल्लंघन करता है तब हमारी सेना का खून खोलने लगता है।


26.घी के दिए जलाना :-  खुशियां मनाना
मोहित की जब सरकारी स्कूल में नौकरी लग गई तब उसके घर वाले ने घी के दिए जलाए।


27. अक्ल चरने जाना - बुद्धि भ्रष्ट हो जाना
मीनाक्षी ने परीक्षा के समय अपने समय को फालतू कामों में बर्बाद कर दिया ऐसा लगता है कि उसकी अक्ल चलने चली गई थी।


28. अपनी खिचड़ी अलग पकाना – सबसे पृथक् कार्य करना।
रोहित को  लोगों के साथ मिलकर कार्य करने के स्थान पर अपनी खिचड़ी अलग पकाना पसन्द  हैं।


30. अपना-सा मुँह लेकर रह जाना - लज्जित होना।
साहिल का झूठ जब सबके सामने उजागर हुआ तो वह अपना-सा मुँह लेकर रह गया।


31. अपना घर समझना– संकोच न करना।
राम अपने मित्र के घर को अपना घर समझता है। इसलिए वहाँ वह अपनी सब परेशानियाँ कह देता है।


32. अपने पैरों पर खड़ा होना -  स्वावलम्बी होना।

आधुनिक युग में लड़कियां भी अपने पैरों पर खड़ी होना चाहतीं हैं।


पाँव में कुल्हाड़ी मारना - अपना अहित स्वयं करना।

तुमने अपने मन की बात प्रकट करके अपने पाँव में स्वयं कुल्हाड़ी मारी।


यह भी पढ़ें 👇

100 से भी अधिक विलोम शब्द

भाषा लिपि और व्याकरण किसे कहते हैं



No comments:

Post a Comment

right column

bottom post