विशेषण ( Adjective) किसे कहते हैं | - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Wednesday, November 23, 2022

विशेषण ( Adjective) किसे कहते हैं |

 विशेषण ( Adjective) किसे कहते हैं | 


नीला आकाश
 लम्बी लड़की
 छोटा लड़का
 मोटा आदमी





विशेषण की परिभाषा:- संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं. विशेषण किसी वस्तु का अप्रत्यक्ष नाम होता है. अतः सर्वनाम की भांति ही विशेषण भी एक तरह की संज्ञा ही होता है.

 जैसे:  सफ़ेद गाय एवं सुन्दर महिला इत्यादि में नीला, लंबी, छोटा, मोटा, सफ़ेद तथा सुन्दर विशेषण शब्द हैं, जो आकाश, लड़की, लड़का, आदमी, गाय एवं महिला इत्यादि संज्ञा शब्दों की विशेषता बता रहे हैं.
विशेषण का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया तथा अव्यय शब्दों के साथ प्रत्यय जोड़ कर किया जाता है.


विशेषण शब्द को कैसे पहचानें

किसी भी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से ठीक पहले कैसा/कैसी/कैसे अथवा कितना/कितनी/कितने शब्दों का प्रयोग करके सवाल करने पर उत्तर के रूप में मिलने वाला शब्द विशेषण होता है।

. जैसे: अच्छा लड़का से पहले कैसा शब्द प्रयुक्त करने पर जवाब अच्छा आएगा. अतः यहाँ अच्छा विशेषण शब्द होगा.


विशेष्य किसे कहते हैं 

विशेषण शब्द जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताता है, उसे विशेष्य कहते हैं। अतः संज्ञा या सर्वनाम शब्द ही विशेष्य कहलाता है. 

जैसे  भले लोग, गंदी बस्ती, कोमल शरीर, पुराने कपड़े, छोटा मकान, काला घोडा


विशेषण के भेद | Visheshan Ke Bhed

विशेषण के चार भेद होते हैं:- गुणवाचक विशेषण, संख्यावाचक विशेषण, परिमाणवाचक विशेषण, सार्वनामिक विशेषण।

गुणवाचक विशेषण
संख्यावाचक विशेषण
परिमाणवाचक विशेषण
सार्वनामिक विशेषण


गुणवाचक विशेषण

गुणवाचक का शाब्दिक अर्थ गुण बताने वाला होता है. वह विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द का गुण, दोष, रंग, रूप, आकार, स्वभाव, समय, स्थान या दशा आदि का बोध करवाता है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं. जैसे: भले लोग, गंदी बस्ती, कोमल शरीर, पुराने कपड़े, छोटा मकान, काला घोडा, लालची आदमी इत्यादि.

गुणवाचक विशेषण शब्द

समय या काल नया, पुराना, आगामी, मौसमी, अगला, पिछला, प्राचीन, भूत, वर्तमान, आज, कल, भविष्य इत्यादि.

स्थान लंबा, चौड़ा, भीतरी, बाहरी, ऊँचा, नीचा, सीधा, तिरछा, सँकरा, स्थानीय इत्यादि.

आकार नुकीला, सुंदर, पोला, समान, सुडौल, चौकोर, गोल, चपटा इत्यादि.

रंग लाल, पीला, नीला, हरा, कला, सफ़ेद, सुनहरी, चमकीला, धुँधला, फीका इत्यादि.

दशा दुबला, पतला, मोटा, गीला, सूखा, पिघला, घना, ग़रीब, अमीर, पालतू, रोगी, स्वस्थ, बीमार, कच्चा इत्यादि
.
गुण भला, बुरा, उचित, अनुचित, सच, झूठ, शांत, सीधा, दुष्ट, न्यायी, दानी, पापी, कमज़ोर, ताक़तवर, मीठा, खट्टा इत्यादि.


संख्यावाचक विशेषण  किसे कहते हैं ?

संख्यावाचक शब्द का शाब्दिक अर्थ संख्या का बोध करवाने वाला होता है. वह विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की निश्चित या अनिश्चित संख्या, क्रम या गणना का बोध करवाता है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।


संख्यावाचक विशेषण के भेद
  • निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

निश्चित संख्यावाचक विशेषण  :-   
वह संख्यावाचक विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की निश्चित संख्या, क्रम या गणना का बोध करवाता है, उसे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे: तीन कुर्सी, दो आम, सौ छात्र, दूसरा व्यक्ति, तीनों लड़किया आदि।

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण   :- वह संख्यावाचक विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की निश्चित संख्या, क्रम या गणना का बोध नहीं करवाता है, उसे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे: कई आदमी, कुछ बच्चे।


परिमाणवाचक विशेषण

वह विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की मात्रा, परिमाण, नाप, तोल आदि का बोध करवाता है उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। यदि अगणनीय संज्ञा के साथ मात्रा सूचक शब्द नहीं दिया गया हो तथा अनिश्चितता सूचक शब्द जोड़ दिया जाए तो ऐसे विशेषण अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण होते हैं.

परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण
हमारी गाय दस लीटर दूध देती है। इस वाक्य में ‘दूध’ संज्ञा शब्द है। संज्ञा शब्द की विशेषता ‘दस लीटर’ है। यहाँ ‘दस लीटर’ संज्ञा का परिमाण बता रहा है। अतः इस वाक्य में ‘दस लीटर’ परिमाणवाचक विशेषण है।


परिमाणवाचक विशेषण के भेद
पदार्थ की निश्चित एवं अनिश्चित मात्रा के आधार पर परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद होते हैं.

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण


निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
वह परिमाणवाचक विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की निश्चित मात्रा, परिमाण, नाप, तोल आदि का बोध करवाता है, उसे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

 जैसे: तीन किलो अनाज, दो लीटर तेल, चार मीटर कपड़ा आदि
निश्चित परिमाणवाचक के उदाहरण

सात लीटर तेल देना.
ओलावृष्टि से बीस हज़ार टन अनाज नष्ट हो गया.
तीन किलो पनीर देना.


अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
वह परिमाणवाचक विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की निश्चित मात्रा, परिमाण, नाप, तोल आदि का बोध नहीं करवाता है, उसे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे:- थोड़ा अनाज, कुछ फल आदि।


सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा

 सार्वनामिक विशेषण  ऐसे सर्वनाम शब्द होते हैं जो किसी संज्ञा शब्द से पहले लगकर उस शब्द की विशेषता बताते हैं । इसे संकेत वाचक विशेषण भी कहते हैं।

 जैसे:  मेरी पुस्तक

, कोई बालक ,

 किसी का घर 

, वह लड़का ,

 वह बालक , 

यह पुस्तक  आदि।

यह भी पढ़ें 👇

 संज्ञा किसे कहते हैं

100 से भी अधिक विलोम शब्द

भाषा लिपि और व्याकरण किसे कहते हैं

हिंदी मुहावरे अर्थ और उनके वाक्य 









No comments:

Post a Comment

right column

bottom post