रोग प्रतिरोधक शक्ति क्या है? ( What is Immunity Power)? इसे स्वाभाविक रूप से कैसे बढ़ा सकते हैं (How can it boost naturally)? - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Tuesday, August 25, 2020

रोग प्रतिरोधक शक्ति क्या है? ( What is Immunity Power)? इसे स्वाभाविक रूप से कैसे बढ़ा सकते हैं (How can it boost naturally)?

 रोग प्रतिरोधक शक्ति  क्या है?            ( What is Immunity Power)? इसे स्वाभाविक रूप से कैसे बढ़ा सकते हैं (How can it boost naturally)?

What is immunity how can boost it, couple



हेलो दोस्तों ,    नमस्कार 

कोराना वायरस (COVID 19) नाम की महामारी ने दुनिया भर में भय का वातावरण बना दिया है। लाखों की संख्या में लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों की जान भी जा रही है। कोरोनावायरस (COVID-19) की अभी तक कोई दवा तैयार नहीं हो पाई है। इसे हराने के लिए दुनिया भर में युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं।

वर्तमान में कोरोनावायरस के लक्षण (COVID 19 ) के हिसाब से ही रोगियों को दवा देकर ठीक किया जा रहा है। कोरोनावायरस उन लोगों को बहुत अधिक प्रभावित करता है जिनकी प्रतिरक्षा  कमजोर होती है। यही कारण है कि बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती हैं ।

 एक मजबूत रोग प्रतिरोधक शक्ति विभिन्न रोगों के जोखिम को कम करती है।

अब सवाल यह उठता हैं कि रोग प्रतिरोधक शक्ति  क्या हैं? और इसे स्वाभाविक रूप से कैसे बढ़ाया जा सकता हैं ? इस लेख में हम इन्ही सवालों के जवाब प्राप्त करेंगे


रोग प्रतिरोधक शक्ति  क्या है? What is Immunity Power? 


रोग प्रतिरोधक शक्ति(Immunity Power) आपके शरीर का कवच बन कर विभिन्न बीमारियों से आपका बचाव करती है। यह रोग प्रतिरोधक तंत्र शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ और कोशिकाओं में होने वाले परिवर्तनों से लड़कर आपकी रक्षा करते हैं।
 रोग प्रतिरोधक तंत्र शरीर के कुछ अंश कोशिका एवं प्रोटीन से  मिल कर बनता है।और यही हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
 यह पर्यावरण में मौजूद ऐसे हानिकारक पदार्थ जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं उन्हें पहचान कर उनसे हमारा बचाव करता है।यह शरीर में होने वाले उन परिवर्तनों से लड़ता हैं जो भविष्य में किसी बीमारी का कारण बन सकते हैं।



 इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पोषक तत्व

 जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमें इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। विभिन्न कारणों से हमारा रोग प्रतिरोधक तंत्र कमजोर हो जाने से ऐसा होता है। इन सब का सबसे बड़ा कारण सही पोषण ना मिलना होता है।

तो हमारे लिए सही पोषण क्या है? इसका जवाब है पोषक तत्व। जैसे विटामिन  A, C, D, E, B2, B6, B12,ओमेगा 3, जिंक, फोलिक एसिड और आयरन।

 इंफेक्शन के विरुद्ध हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने और बीमार पड़ने पर हमारे स्वस्थ होने में लगने वाले समय को कम करने के लिए यह आवश्यक है।

 हमारा दैनिक आहार शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है लेकिन वह पर्याप्त नहीं होते हैं। और भोजन से अधिकतम पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप जो कुछ भी खाते हैं वह पोषक तत्वों से भरपूर हो।


यह भी जरूर पढ़ें👇



आंवले के 32 स्वास्थ्य लाभ कौन सेे हैं ?


रोग प्रतिरोधक शक्ति (Immunity Power) को बेहतर और मजबूत बनने में मदद करने वाले कुछ खाद्य पदार्थों की सूची निम्नलिखित दी गई है :-

1. खट्टे खाद्य पदार्थ (विटामिन सी  )


What is immunity how can boost it, fruits
Fruits
खट्टे खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, संतरा, अंगूर, कीवी,आंवल वगैरह। विटामिन सी से भरपूर होते हैं। विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है जो शरीर की बीमारी से लड़ने वाली कोशिकाएं हैं। ये खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सिडेंट से भी भरे होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करता है यह आम सर्दी और खांसी जैसी की बीमारियों से लड़ता है।

 विटामिन C हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नसों को आराम देता है। और रक्तचाप को नियंत्रित करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो दिल की बीमारियों के लिए जाना जाता है।

यह  यूरिक एसिड के स्तर को कम करता है सूजन को कम करता है।आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है याददाश्त की रक्षा करता है और सोचने की क्षमता को बेहतर बनाता है।

यह भी जरूर पढ़ें👇



2.  लहसुन (Garlic)

What is immunity how can boost it, garlic
Garlic


लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह लगभग हर भारतीय रसोई का एक हिस्सा है। लहसुन भी बेहतर प्रतिरक्षा में योगदान कर सकता है। यह संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी होते हैं। लहसुन में सल्फर की उपस्थिति बेहतर प्रतिरक्षा में योगदान करती है।

3. दही (Yoghurt)


What is immunity how can boost it, yoghurt
Yoghurt 


दही एक मजबूत प्रोबायोटिक है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज को उत्तेजित करता है। आप दिन में किसी भी समय ताजा दही का सेवन कर सकते हैं। दही आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा।


4.  पालक (Spinach)


हरी पत्तेदार सब्जियां हमेशा ही हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। इन्हें्हई सब्जियों में पालक कई गुणों से भरपूर होता है।पालक विटामिन ु एंटीऑक्सिडेंट और बीटा-कैरोटीन में भरपूर है जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं। पालक Fi में भी समृद्ध है जो वजन घटाने को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए इनका नियमित सेवन हमारे रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

5. सूखे मेंवे (Dry fruits)

What is immunity how can boost it, woman ,dry fruit
Dry fruits

सूखे मेंवे का सेवन करना हमारे  हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह विटामिन ई से भरा होता है। बादाम कई पोषक तत्वों से भरा होता है। दिन में भीगे कुछ बादाम खाने से दिल की सेहत में सुधार होता हैं।

6.  हल्दी (Turmeric)

What is immunity how can boost it, turmeric
Turmeric 

हल्दी रसोईघर में इस्तेमाल होने वाला एक मसाला है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। हल्दी प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज में सुधार करने में भी मदद कर सकती है। यह मसाला एंटी अऑक्सीडेंट गुणों से भरा हुआ है। सब्जियों एवं दालों के अलावा आप अपने दूध में थोड़ी सी हल्दी मिला कर सेवन कर सकते हैं या हल्दी को चाय एवं काढे़ में भी डाल कर पी सकते हैं।

7. अदरक ( Ginger)


What is immunity how can boost it, ginger
Ginger

अदरक हर घर में इस्तेमाल होने वाला ऐसा खाद्य पदार्थ है  जो स्वाद और औषधीय गुणों से भरपूर होता है । इसका उपयोग हम सब्जी  एवं बालों में तड़का लगाने के लिए और चाय में स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग करते है ।अदरक भी एक प्रतिरक्षा बढ़ाने वाला भोजन है। अदरक गले में खराश, सूजन, मितली और बुखार के अन्य लक्षणों के उपचार में बहुत सहायक है।


हमें आशा हैं कि इस लेख से आपको रोग प्रतिरोधक शक्ति (Immunity Power) से संबंधित सवालों के जवाब प्राप्त हो गए हैं ।

धन्यवाद !


No comments:

Post a Comment

right column

bottom post