एक गिलास गर्म पानी सेहत के लिए है जरूरी A glass of hot water is necessary for good health - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Saturday, January 23, 2021

एक गिलास गर्म पानी सेहत के लिए है जरूरी A glass of hot water is necessary for good health


एक गिलास गर्म पानी सेहत के लिए है जरूरी A glass of hot water is necessary for good health


A glass of hot water is necessary for good health


आधुनिक युग में खानपान और दिनचर्या की जो शैली है, उसमें अपने आप को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। आपके शरीर को स्वस्थ रखने में रोज एक गिलास गर्म पानी आपकी मदद कर सकता है।  शरीर की कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए गर्म पानी बहुत लाभदायक साबित होता है।
इस लेख में हम रोज एक गिलास गर्म पानी पीने से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।


रोज एक गिलास गर्म पानी पीने से निम्नलिखित फायदे होते हैं:-

शरीर की गंदगी बाहर निकालने में सहायक


प्रतिदिन गर्म पानी पीने से आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होता है।जिसके कारण कई गंभीर बीमारियों के खतरों से बचा जा सकता है।



यह पेट संबंधी समस्या में भी फायदेमंद होता है


अगर आपको पेट की समस्या है तो उसे दूर करने के लिए सुबह सुबह गर्म पानी पी सकते हैं। इससे आपका पेट साफ होने में मदद मिलेगी। गर्म पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।


क्या आप भी अनार के छिलके फेंक देते हैं ?जानिएअनार के छिलकों के अद्भुत फायदे क्या हैं?

खांसी जुखाम में लाभदायक


अगर आप कुछ घरेलू चीजों के साथ गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए अधिक लाभदायक हो सकता है।गर्म पानी में हल्दी डालकर रोजाना पीने से शरीर की पाचन में सुधार होता है,इसके अलावा कफ की समस्या भी दूर हो जाती है। हल्दी शरीर में होने वाले अंदरूनी चोट को भी ठीक कर देती है।


यह भी पढ़ें :- किन घरेलू उपचारों से कब्ज दूर कर सकते हैं?

 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है


गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन की कली लेने से पाचन में सुधार होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को गर्म पानी के साथ लहसुन का रोजाना सेवन करना चाहिए क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।

कौन से खाद्य पदार्थ का सेवन करने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है?

 

कैंसर से बचाव

लहसुन कई एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। इसका प्रतिदिन गर्म पानी के साथ सेवन से कैंसर जैसे रोगों से बचाव हो सकता है।



हृदय संबंधी  रोगियों के लिए फायदेमंद 


हृदय संबंधी रोगियों को रोज एक कच्चा लहसुन गर्म पानी के साथ खाली पेट लेना चाहिए इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी असरदार है।
लिकोरिया या सफेद पानी की समस्या की रोकथाम करने में कौन से घरेलू उपाय कारगर है?

मौसमी बीमारियों से बचाव होता है


गर्म पानी में नींबू और शहद नियमित रूप से लेने से कई तरह की मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि


  इसका नियमित रूप से सुबह खाली पेट सेवन अधिक फायदा होता है। यदि रोज बासी मुंह गोरकी एक डली खाने के बाद गर्म पानी पिया जाए तो इससे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता ही है हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो जाता है।

No comments:

Post a Comment

right column

bottom post