शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करने वाले कुछ विशेष खाद्य पदार्थ (Some Foods to Boost Hemoglobin in Human Body) - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Tuesday, August 4, 2020

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करने वाले कुछ विशेष खाद्य पदार्थ (Some Foods to Boost Hemoglobin in Human Body)

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करने वाले कुछ विशेष खाद्य पदार्थ (Some Foods to Boost Hemoglobin in Human Body)

some foods to boost hemoglobin


मानव शरीर में 70 % द्रव (liquid) होता है यह liquid रक्त, प्लाज्मा आदि के रूप में  होता  हैं।शरीर में blood की उचित मात्रा होना बहुत जरूरी है। और रक्त का परिसंचरण (Blood Circulation) सही से होना भी बहुत जरूरी होता है। 

एक स्वस्थ व्यस्क व्यक्ति के शरीर में 14 से 18 मिलीग्राम और महिला के शरीर में 12 से 16 मिलीग्राम हीमोग्लोबिन होना आवश्यक होता है।

रक्त का परिसंचरण (Blood Circulation) ठीक प्रकार हो इसके लिए खून में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की सही मात्रा होना अत्यंत आवश्यक। है 

अगर खून में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की मात्रा कम हो जाए, तो कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं।थकावट महसूस होना ,चक्कर आना ,शरीर में पीलापन रहना आदि। 

 इसलिए खून (Blood) में हीमोग्लोबिन की मात्रा पर्याप्त बनाए रखना चाहिए। इसके लिए आप घर पर ही कुछ विशेष खाद्य पदार्थ (Foods) का सेवन कर सकते हैं। जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकते है। 

आइए इस लेख में आपको शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करने वाले कुछ विशेष खाद्य पदार्थ (Foods) की जानकारी देते हैं। 

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करने वाले कुछ विशेष खाद्य पदार्थ (Foods) निम्नलिखित है :-


चुकंदरBeetroot

beetroot and juice
Beetroot

चुकंदर गहरे लाल रंग का होता है। इसका सेवन हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, साथ ही हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए भी प्रभावी माना जाता है। यह जीनस बीटा वल्गेरिस की किस्मों  में से एक है।  इसका सेवन यदि सलाद एवं जूस  रूप में नियमित किया जाए तो सेहत के लिए लाभकारी होता है। 


नींबू की काली चाय के फायदे 


अनार-Pomegranate 

pomegranate
Pomegranate 

 अनार एक  ऐसा फल है जिसे खाना,लोग कम पसंद करते है क्योंकि इसे छीलना लोगों को पसंद नहीं आता। लेकिन वास्तव में यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है।यह प्रोटीन, विटामिन,आयरन ,एंटी ऑक्सीडेंट व् फॉलिक एसिड से भरपूर होता है। यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है। इसके अलावा हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। आप अनार के दिनों या इसके जूस का सेवन कर सकते हैं। 

गाजरCarrot


red carrot
Carrot

गाजर एक ऐसी सब्जी है ,जिसमें पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं है। इसका उपयोग सब्जी के साथ ,सलाद ,जूस, अचार ,केक ,हलवा आदि बनाने में किया जाता हैं। गाजर के रस में विटामिन A ,B ,C ,K ,पोटेशियम व आयरन के गुण होते है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए प्रभावी रूप से काम कर सकता है। हालांकि प्रेग्नेंसी में गाजर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। 


टमाटर-Tomatoes 


tomatoes
Tomatoes 

टमाटर में विटामिन A ,C ,लाइकोपीन , पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। यह शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने में मदद करता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है, इसलिए इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी भी मिलता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। आप टमाटर का जूस या सूप पी सकते हैं।अगर आप प्रतिदिन इसका इस्तेमाल अपने भोजन में करते हैं तो आपके अंदर blood circulation सही ढंग से होगा। 

संतरा-Oranges


orange
Oranges

संतरा विभिन्न पौष्टिक गुणों से भरा होता है इसमें विटामिन A ,B ,C ,K,पोटेशियम,आयरन ,मैग्नीशियम फॉस्फोरस जैसे तत्व होते हैं।इसका  जूस या इसके फल का सेवन नियमित तौर पर किया जाए, तो हीमोग्लोबिन की कमी  दूर हो जाती हैं। 

अंगूर Grapes


grapes black, red, green
Grapes

अंगूर एक रसीला फल है जो प्रायः सभी को पसंद आता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है जिसके सेवन  से शरीर में खून की कमी दूर होती है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने  के लिए  250g अंगूर के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर रोज पिए अंगूर में आयरन के अतिरिक्त ग्लूकोस मैग्नीशियम और साहित्यिक ऐसे जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो टीवी और ब्लड इंफेक्शन जैसी कई समस्याओं से आप को दूर रखते हैं।

यह भी पढ़ें 👇

जानिएअदरक कितने गुणों से भरपूर है? शरीर के लिए इसके क्या  फायदे हैं?


 हरी सब्जियांGreen vegetables 

green vegetables
Green vegetables 

 हरी सब्जियां जैसे पालक, फूलगभी, आल, फलीदार, मेथी, बथुआ आदि का नियमित सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है।क्योंकि यह सब्जियां आयरन और खनिजलवण से भरपूर होती हैं।जो हमारे शरीर में खून की कमी दूर करने में सहायता करती है। 

गुड़jaggery

jaggery
jaggery


यह आयरन का प्रमुख स्रोत है, साथ ही इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन रक्त संचार में बढ़ोतरी करता है. इससे हीमोग्लोबिन की समस्या को दूर होती है।प्रतिदिन भोजन करने के बाद गुड़ का सेवन मदद करता हैं।


गन्ना Sugarcane 

sugarcane
Sugarcane 

गन्ना भी हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता हैं ।प्रतिदिन ताजा गन्ने का रस पीना फायदेमंद होता हैं। 


यह भी पढ़ें 👇

किन घरेलू इलाज से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है?


काला चना Black gram 


black gram
Black gram 

काला चना भी आयरन से भरपूर होता है।इसका प्रतिदिन सेवन आप सब्जी के रूप में या सलाद के रूप में कर सकते हैं।यदि आप भुने चने के साथ में गुड़ का सेवन करें तो यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में कारगर साबित होता है।

यह भी पढ़ें 👇



 सूखे मेवे :Dried fruits 

dried fruits
Dried fruits 

 सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं। यदि इनका सेवन प्रतिदिन किसी भी रूप में किया जाए तो हमारे शरीर में का संचार सही रूप में होता है। सूखे मेवे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका प्रतिदिन का सेवन हमारे शरीर की कमजोरी को दूर करता है और हमारे शरीर में  गर्मी को बनाए रखता है।


यह भी पढ़ें 👇

मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए घरेलू उपचार


आंवला Amla

amla
Amla

आंवला के बारे में प्राचीन समय से  ही माना जाता रहा है  कि यह मानव शरीर के लिए अमृत के  समान है ।आंवला में  प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता और इसके साथ इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं। यह शरीर में  आयरन की कमी को दूर करने का सस्ता और अच्छा स्रोत हैं।आंवले का सेवन चटनी, अचार, कैन्डी एवं जूस के  रूप में किया जा सकता हैं ।


यह भी पढ़ें 👇

आंवला के 32 फायदे कौन से  हैं? 

यह कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकते हैं परंतु यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो रही हो तो आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।


No comments:

Post a Comment

right column

bottom post