Preparation for Civil Services :-कैसे करे सिविल सेवा परीक्षा 2021 की तैयारी - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Thursday, April 8, 2021

Preparation for Civil Services :-कैसे करे सिविल सेवा परीक्षा 2021 की तैयारी

 Preparation for Civil Services Exams :-कैसे करे सिविल सेवा परीक्षा 2021 की तैयारी ?


Preparation for Civil Services Exams :


 सिविल सेवा खास तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)देश की सर्वोच्च सेवा हैं। सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे सम्मानजनक परीक्षा में से एक है जिसके लिए युवाओं का रुझान रहता है चाहे वह ग्रामीण या शहरी परिवेश से हो। कुछ लोग इसे मान सम्मान से जोड़ते हैं,तो कुछ देश की सेवा से। इस सेवा की तरफ युवाओं के लगाव का ही परिणाम है कि भूमंडलीकरण के इस दौर में जहां युवाओं के सामने कैरियर की अनेक संभावनाएं मौजूद हैं तथा कारपोरेट जगत ने एक से बढ़कर एक रोजगार के अवसर भारतीय युवाओं को दिए हैं, फिर भी भारतीय युवाओं की पहली पसंद प्रशासनिक सेवा ही है।

 

 इस साल की प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को होना संभावित है। 13 जून को उत्तर प्रदेश की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जानी है। 


सिविल सेवा परीक्षा कितने चरणों में होती हैं? In how many stages does the Civil Services Examination take place?


सिविल सेवा परीक्षा  को प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा, दो चरणों में में बांटा गया है:-

प्रारंभिक परीक्षा बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न पद्धति पर आधारित है, जबकि

 मुख्य परीक्षा  वस्तुपरक प्रश्न पद्धति तथा साक्षात्कार पर आधारित है।

 

प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं:-

पहला प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन का 

दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य अभिरुचि (सी-सैट) का हैं।

सामान्य अध्ययन में मिले अंकों के आधार पर सफलता या असफलता का निर्धारण होता है। जबकि सीसैट की प्रकृति क्वालीफाइंग है। सही रणनीति के साथ है सफलता के लिए 80 दिन शेष हैं।

यह भी पढ़ें 👇

जानिए कौन आप की नौकरियों पर डाका डाल रहा हैं?


इस बार के सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए इन महत्वपूर्ण सुझाव पर अवश्य ध्यान दें:-



  •  आपको 80 दिनों को ध्यान में रखते हुए सामान्य अध्ययन और सामान्य अभिरुचि (सी-सैट) के सभी पक्षों का गंभीरता से अध्ययन करना है। 
  •  सभी सेक्शन कवर करें और सिलेक्टिव स्टडी से बचें करंट अफेयर्स पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को देखते हुए आप समझ सकते हैं कि करंट अफेयर्स कितने महत्वपूर्ण हैं  इसके लिए आपको जून 2020 से मई 2021 तक के करंट अफेयर्स पर अच्छे से अध्ययन करना होगा। 
  •  सामान्य अभिरुचि (सी-सैट) को नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें क्योंकि बहुत सारे स्टूडेंट इसमें ही डिसक्वालीफाई हो जाते हैं। 
  •  पाठ्यक्रम के अनुसार अपने नोट्स तैयार करें और इससे आप परीक्षा के 15 दिन पहले बिना किसी दबाव के अपनी स्टडी कर सकें।
  •   प्रकृति के अनुसार ही अपनी दिनचर्या का पालन करें यानी कि सोने के समय पर सोएं और पढ़ने के समय पर ही पढ़े।   
  • लगातार प्रश्न अभ्यास करने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपके संदेह है दूर होते हैं और आप जब प्रश्नों को हल करते हैं तो उनके आंसर आपको आसानी से याद हो जाते हैं।
  •  किसी भी प्रकार के कन्फ्यूजन क्रिएट मत करें क्योंकि यदि कंफ्यूज रहता है तो प्रारंभिक परीक्षा में आप अच्छा स्कोर  नहीं कर पाएंगे। इसीलिए जो भी पढ़े बिना किसी कन्फ्यूजन के पढ़ें। 
  •  सिविल सेवा में होने वाले नेगेटिव मार्किंग से घबराएं नहीं क्योंकि यह नेगेटिव मार्किंग ज्यादा नहीं होती है। जहां आप दो विकल्पों में कंफ्यूज है वहां पर रिस्क लिया जा सकता है। 
  •  अध्ययन के दौरान अपने आप को अभिप्रेरित करते रहें। याद रखें कि आप जैसे युवा ही परीक्षा पास करते हैं। अपने अंदर सकारात्मक सोच को हमेशा बनाए रखें सिविल सेवा परीक्षा में सफलता का मूल मंत्र है 99% परिश्रम तथा 1% भाग्य।


 आवश्यक योग्यता:- उम्मीदवार स्नातक हो और आयु सीमा के मापदंड पूरे करता हो।

 

 आप कर सकते हैं इतने प्रयास 

  श्रेणी                       प्रयास                   आयु सीमा

   सामान्य                      6             32 वर्ष तक 

आर्थिक रूप से कमजोर   9            32 वर्ष 

 अन्य पिछड़ा वर्ग।           9           35 वर्ष 

 विकलांग                        9          42 वर्ष तक 

अनुसूचित जाति       असीमित        37 वर्ष 

अनुसूचित जनजाति     असीमित     37 वर्ष 


 सिविल सेवा महत्वपूर्ण पद निम्नलिखित हैं:-

  भारतीय प्रशासनिक सेवा          (आईएएस)

   भारतीय विदेश सेवा                 (आईएफएस) 

   भारतीय पुलिस सेवा                 (आईपीएस) 

   भारतीय राजस्व सेवा                (आईआरएस)

   भारतीय लेखा परीक्षा                   ग्रुप 'क' 

   भारतीय कारपोरेट विधि सेवा          ग्रुप 'क'

   रक्षा सेवा संपदा लेखा सेवा            ग्रुप 'क'

   सूचना सेवा कनिष्ठ ग्रेड                  ग्रुप 'क'

   भारतीय डाक सेवा                        ग्रुप 'क'

   भारतीय सुरक्षा बल सेवा                ग्रुप 'क'

   भारतीय व्यापार सेवा                    ग्रुप 'क'

No comments:

Post a Comment

right column

bottom post