Healthy foods for women: बढ़ती उम्र की महिलाओं के शरीर को फिट रखने के लिए बहुत जरूरी हैं ये उत्तम आहार - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Wednesday, April 21, 2021

Healthy foods for women: बढ़ती उम्र की महिलाओं के शरीर को फिट रखने के लिए बहुत जरूरी हैं ये उत्तम आहार

 Healthy foods for women: बढ़ती उम्र की महिलाओं के शरीर को फिट रखने के लिए बहुत जरूरी हैं ये उत्तम आहार



Healthy foods for women



स्वस्थ शरीर के लिए एक संतुलित आहार का नियमित सेवन बहुत जरूरी है। लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। महिलाओं को पीरियड्स, प्रेग्‍नेंसी ओर मेनोपॉज जैसी शारीरिक क्रियाओं  से गुजरना होता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसलिए पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। महिलाओं के लिए कुछ चीजें उत्तम आहार मानी जाती हैं और  उन्हें अपने डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए।   



 1. वसा रहित दही


Healthy foods for women
दही


महिलाओं को अपनी डाइट में वसा रहित दही जरूर शामिल करना चाहिए। 'दही ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। ये पेट से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करता है। दही पेट के अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद करता है। दही में हड्डियों को मजबूत बनाने वाला कैल्शियम पाया जाता है जो हर उम्र की महिलाओं के लिए जरूरी है। महिलाओं को प्रतिदिन 100 ग्राम दही का सेवन करना चाहिए।



2.मछली का सेवन


Healthy foods for women
मछली

  मछलियों में ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है इसलिए  महिलाओं को सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल मछली अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। हफ्ते में 2-3 बार फैटी फिश जरूर खाएं।  इसमें  इकोसापेंटेनोइक एसिड ( EPA ) और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड ( DHA ) ज्यादा मात्रा में होता है। यह दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, डिप्रेशन, ज्वाइंट पेन, अल्जाइमरऔर इंफ्लेमेशन से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करती है। 



3. फलीदार सब्जियां



बीन्स 


फलीदार सब्जियों में  फैट  कम और प्रोटीन और फाइबर प्रचूर मात्रा में होता है। ये दिल की बीमारियों और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बचाता है। न्यूट्रिशनिस्ट  के अनुसार बीन्स महिलाओं में हार्मोन को स्थिर रखता है।  इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर के शोधकर्ताओं ने पाया कि फलीदार सब्जियां ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करती है। यह  कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और पेरिमेनोपॉज या मेनोपॉज में होने वाले हार्मोन्स में स्थिरता लाता है।  



 4.टोन मिल्क 


दूध


ज्यादातर महिलाओं में विटामिन D की कमी होती है।दूध का सेवन इस कमी को दूर करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन D कैल्शियम को आंत से अवशोषित करने में हड्डियों की मदद करता है। विटामिन D शरीर को ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद करता है और ब्रेस्ट, पेट और ओवरी के ट्यूमर के खतरे को भी कम करता है। 



 5.टमाटर


Healthy foods for women
टमाटर




लाल टमाटर में लाइकोपीन नामक पोषक तत्व होते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाता हैं। ये मजबूत एंटीऑक्सीडेंट भी है जो महिलाओं को दिल की बीमारी से लड़ने में मदद करता है। लाइकोपीन बढ़ते उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करता है। प्रतिदिन टमाटरों का सेवन सलाद, चटनी या सब्जि के रूप में जरूर करें।



 6.बेरी वाले फल या जूस


बैरीस


रस भरे फल जैसे जामुन, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और क्रैनबेरी में एंथोसायन, विटामिन सी और फोलिक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। एंथोसायन मजबूत एंटी-कैंसर पोषक तत्व है। शोधकर्ताओं के मुताबिक ये महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट और पेट के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। विटामिन सी और फोलिक एसिड प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है। रसीले फलों में एंटी-एजिंग तत्व भी पाए जाते हैं और यह  महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन को भी कम करते हैं।  

यह भी पढ़े 







No comments:

Post a Comment

right column

bottom post