उत्तर प्रदेश के नोएडा में बनेगी फिल्मसिटी (Film City in Noida, Uttar Pradesh) - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Thursday, September 24, 2020

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बनेगी फिल्मसिटी (Film City in Noida, Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बनेगी फिल्म सिटी (Film City in Noida, Uttar Pradesh)


Film City in Noida,  Uttar Pradesh,cm yogi Aditya nath
CM Yogi Aditya Nath

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितम्बर 2020 को फिल्म जगत की हस्तियों के साथ बैठक की। और इसी बैठक में उन्होंने कहा कि दुनिया को एक भव्य और हर तरह के आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिल्म सिटी की सौगात दी जाएगी।

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा यह फिल्म सिटी दुनिया के लिए मिसाल बनेगी। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक व ढांचागत सुविधाओं के साथ infotainment zone  के तौर पर विकसित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को मनोरंजन व ज्ञान के लिए पूरी तरीके से समर्पित क्षेत्र बनाया जाएगा। आने वाला समय OTT (Over The Top) व मीडिया स्ट्रीमिंग का है। इसके लिए विश्व स्तरीय उच्च क्षमता के data center की स्थापना भी की जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी के सहयोग से यह फिल्म सिटी जल्द ही आकार लेगी। यह फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में बनेगी जो इतिहास में वर्णित  हस्तिनापुर का क्षेत्र है। इस तरह यह भारत के ऐतिहासिक और  पौराणिक इतिहास से संबंधित है।


 यह भी जाने :- स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में 1 अक्टूबर 2020 से कौन से बदलाव हुए हैं?


 कोरोना काल ने मुंबई फिल्म उद्योग के साथ ही मनोरंजन के तौर तरीकों को भी पूरी तरह से बदल दिया है। ऐसे हालात में उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा अपने आप में बहुत कुछ कह जाती है। 


What are Career Opportunity in Hotel Industries 


फिल्म सिटी के स्थापना का उद्देश्य क्या हैं?

फिल्म सिटी के स्थापना का उद्देश्य Media और  Art production के  लिए स्थान उपलब्ध कराना और  साथ ही फिल्म जगत के लोगों और पर्यटकों को मनोरंजन और अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराना है। यहाँ आने वाले पर्यटकों को  रेल, सड़क और वायु मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


 जानिए सर्विस सेंटर में स्मार्टफोन देने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? 

जानिए खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर में क्या खास है?


उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी कहाँ बनेगी? 

 यह फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश की यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के Sector-21 में 1000 एकड़ जमीन पर बनेगी।

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए कितना निवेश होगा ? 

 उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए  करीब 5000 करोड़ रुपए का निवेश होगा।


Animator कैसे बने?

उत्तर प्रदेश के फिल्म सिटी में क्या  सुविधाएँ होंगी ?


उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी में निम्नलिखित लक्ष्यों की पूर्ति होगी:-


 डिजिटल टीवी स्टूडियो (Digital TV Studio) का  निर्माण:-  

 फिल्म सिटी में एक बड़ा डिजिटल स्टूडियो भी बनाया जाएगा। इसमें बड़े सेट और लाइटिंग रिंग होगी। स्टूडियो में गैलरी, ग्रीन रूम, ऑफिस, लग्जरी ड्रेसिंग रूम भी बनाए जाएंगे ।


 जानिए मानव शरीर में कौन से सात चक्र होते हैं और उनके एक्टिवेट होने पर क्या होता है?


जानिए :-भारतवंशी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की व्यक्तिगत जीवन एवं राजनीतिक उपलब्धियों के बारे में


 अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड म्यूजियम (International Bollywood Museum ) की स्थापना:-


  फिल्म सिटी में International Bollywood Museum स्थापित किया जाएगा। इसमें कला की सुविधाओं का प्रदर्शन होगा। इसमें भारतीय सिनेमा के विस्तृत इतिहास का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।  इसमें  भारतीय सिनेमा के  इतिहास और निर्माण के विभिन्न चरणों का भी प्रदर्शन किया जाएगा ।


 दर्शक गैलरी ( Viewer Gallery)  का  निर्माण:-


उत्तर प्रदेश में बनने वाले फिल्म सिटी में जो भी पर्यटक घूमने आएंगे वे यहां चल रही फिल्मों की शूटिंग भी देख सकेंगे। इसके लिए एक दर्शक गैलरी ( Viewer Gallery) बनाई जाएगी, जहां लोग स्क्रीन पर शूटिंग देख सकेंगे। इसके अलावा ग्लास रूम(glass room)  से भी शूटिंग देखने को मिलेगी।


Internet/Mobile Banking करते समय कौन सी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए?


फिल्म सिटी के प्रांगण में All outdoor location  का निर्माण  :- 

उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए एक ही परिसर में हर राज्य के गांव का सेट उपलब्ध रहेगा। बाहरी लोकेशन के लिए बाजार, मंदिर, दुकान, आकर्षक पार्क, तालाब और पहाड़ भी रहेंगे।


यह भी जाने राजदूत और उच्चायुक्त में क्या अंतर होता है?  राष्ट्रमंडल देश कौन से हैं?

  फिल्म यूनिवर्सिटी (Film University) बनेगी:

 फिल्म सिटी में एक फिल्म यूनिवर्सिटी की स्थापना की भी योजना है। इसमें भारत के विभिन्न  राज्यों की कला और संस्कृति के बारे में अध्ययन करने की सुविधा प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को मीडिया प्रोफेशनल के साथ काम करने का अवसर भी मिलेगा।


 भारत में पंचायती राज व्यवस्था का विकास कैसे हुआ?इसकी तीन स्तरीय  संरचना कौन सी है?


 होटलों,रेस्टोरेंट और शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण (Manufacturing of Hotels, restaurant and shopping  complex)


फिल्म सिटी में सभी स्तर के होटल होंगे। फिल्म सिटी में डॉरमेट्री से लेकर बजट होटल और 3 से लेकर पांच सितारा होटल तक की स्थापना होगी। कन्वेंशन हॉल की सुविधा भी रहेगी।

यहां पार्क, मनोरंजन पार्क, लैंडस्कैपिंग, आकर्षक मूर्तियां, होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग कंपलेक्स भी होंगे।

उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्म सिटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 


  जानिए  लियोनार्दो दा विंची की महान कृति मोनालिसा के अद्भुत रहस्यों के बारे में

 



No comments:

Post a Comment

right column

bottom post