भारत का संयुक्त राष्ट्र संघ में बढ़ता प्रभाव India's growing influence in the United Nations - DailyNewshunt

News in Hindi,English,Health,Homemade Remedies, Education,Life Style and Spiritual View

Breaking

Featured

Tuesday, January 12, 2021

भारत का संयुक्त राष्ट्र संघ में बढ़ता प्रभाव India's growing influence in the United Nations

 भारत का संयुक्त राष्ट्र संघ में बढ़ता प्रभाव India's growing influence in the United Nations


भारत का संयुक्त राष्ट्र संघ में बढ़ता प्रभाव India's growing influence in the United Nations



 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तीन महत्वपूर्ण समितियों की अध्यक्षता आने वाले दिनों में भारत करेगा। 


क जनवरी 2020 से  भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना आठवां कार्यकाल शुरू किया है। भारत का कार्यकाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर  दो साल के लिए होगा।

 संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में। 15 सदस्य होते हैं। इसमें में पांच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अस्थायी सदस्य के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान तालिबान और लीबिया पर प्रतिबंध समितियों और आतंकवाद रोधी समिति की अध्यक्षता करेगा।


जानिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जुड़े लाभार्थी के लिए सरकार का नया फैसला क्या हैं ?


संयुक्त राष्ट्र की अस्थायी सदस्यता मिलने के बाद भारत का इन  समितियों की अध्यक्षता करना भारत के  बढ़ते प्रभाव को दिखाया हैं। 

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने  शुक्रवार 8 जनवरी 2020 को इसकी जानकारी दी।

भारत -तालिबान सेक्शन कमेटी, आतंकरोधी-काउंटर टेरेरिज्‍म कमेटी और लीबिया सेक्शन कमेटी की अध्यक्षता करेगा। 



तालिबान सेक्शन कमेटी

भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि तालिबान सेक्शन कमेटी हमेशा से ही भारत की प्रमुखता में रही है। इस कमेटी की अध्यक्षता से भारत को अफगानिस्तान में शांति व्यवस्था स्थापित करने में सुविधा होगी।भारत आतंकवादी और उनको बढ़ावा देने वालों पर ध्यान केंद्रित कर यह कार्य आसानी से कर सकेगा। तालिबान सेक्शन कमेटी को 1988 सेक्शन कमेटी भी कहा जाता हैं।


भारत के भौगोलिक विशेषताओं के बारे में पूरी जानकारी पाने के  लिए click here


लीबिया सेक्शन कमेटी  

लीबिया सेक्शन कमेटी भी संयुक्त राष्ट्र परिषद का अहम हिस्सा है जो लीबिया में संपत्ति को जब्त करने , यात्रा पर प्रतिबंध  पेट्रोलियम पदार्थों के गैर कानूनी निर्यात पर अंकुश लगाता हैं। ऐसे समय में जब लीबिया पर अंतरराष्ट्रीय फोकस है, भारत को इस कमेटी की अध्यक्षता मिलना काफी अहम है।



आतंकरोधी समिति-काउंटर टेरेरिज्‍म कमेटी

यह कमेटी साल 2001 में 9/11 आतंकी हमले के तुरंत बनाई गई थी। भारत 2022 में आतंकरोधी समिति-काउंटर टेरेरिज्‍म कमेटी की भी अध्यक्षता करेगा। भारत  ने साल 2011-12 में भी इस कमेटी की अध्यक्षता की थी।


जानिए यूपीपीएससी एक साल(2020-2021) में कौन सी 16 परीक्षाओं का आयोजन करेगा 


 भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि भारत का इस कमेटी की अध्यक्षता करना खास महत्व रखता  है। यह कमेटी आंतरिक व सीमापार आतंकवाद से लड़ाई  में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी जाने  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्या है? इसकी क्या विशेषताएँ है? 

जानिए उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में बनने वाली फिल्म सिटी में  क्या सुविधाएं होंगी?

स्वामित्व योजना क्या है?इसकी शुरुआत कब हुई?  इसके क्या फायदे होंगे और इसमें आवेदन की प्रक्रिया क्या है ?

स्वास्थ्य बीमा नियम में 1 अक्टूबर से कौन से बदलाव हुए हैं? इनका आप पर क्या असर होगा?

 राजदूत और उच्चायुक्त में क्या अंतर होता है? राष्ट्रमंडल में कौन से देश सम्मिलित हैं?

No comments:

Post a Comment

right column

bottom post